स्कॉर्पियो से आए लोगों ने की मारपीट, हूटर बजाकर फैलाई दहशत

Jan 21, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - फैजगंज बेहटा, संवाददाता। स्कॉर्पियो से आए लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट,हूटर बजाकर फैलाई दहशत स्कॉर्पियो से आए लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट,हूटर

स्कॉर्पियो से आए लोगों ने की मारपीट, हूटर बजाकर फैलाई दहशत

फैजगंज बेहटा। शाम के समय कुछ लोग काली स्कॉर्पियो में आकर एक घर में घुस गए और झड़प की। विरोध पर उन्होंने गाली-गलौज की और जाते समय गाड़ी का हूटर बजाकर डर फैलाया। घटना का ऑडियो रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास सुरक्षित है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका गांव का है। यहां के रहने वाले नरेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 जनवरी की शाम करीब 8:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर उनके घर पर हमला कर दिया।

नरेंद्र सिंह ने बताया कि अपने दरवाजे पर मौजूद था, तभी तनवीर उर्फ टिंकल पुत्र सुखवीर, ललित पुत्र सुखवीर एवं करणेश पुत्र होराम सिंह निवासीगण सिसरका काली रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे और गेट पर लगातार हूटर बजाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए और पीड़ित व उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी गाड़ी का हूटर बजाकर खुलेआम दहशत फैलाते रहे, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना का ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है, जिसमें आरोपी गाली-गलौज करते और गाड़ी का हूटर बजाते हुए स्पष्ट रूप से सुने जा सकते हैं। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;