ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंघरेलू कलह में पत्नी ने जहर खाकर दी जान

घरेलू कलह में पत्नी ने जहर खाकर दी जान

इस्लामनगर नगर थाना क्षेत्र के गांव चंदौई निवासी नन्हें के घर में उस समय कोहराम मच गया। जब परिजनों ने देखा कि नन्हें की 28 वर्षीय पत्नी नाजो ने बीतीरात जहर खाया और सोमवार की सुबह जब उसकी मौत हो गई।...

घरेलू कलह में पत्नी ने जहर खाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 21 Jan 2019 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

इस्लामनगर नगर थाना क्षेत्र के गांव चंदौई निवासी नन्हें के घर में उस समय कोहराम मच गया। जब परिजनों ने देखा कि नन्हें की 28 वर्षीय पत्नी नाजो ने रविवार रात जहर खाया और सोमवार की सुबह जब उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घर मं कोहराम मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का पति से काफी देर से घरेलू कलह चल रहा था। लोगों ने बताया कि आठमहीने पहले रामपुर जिले के शाहाबाद थाना गांव चकरपुर निवासी नाजों के साथ नन्हें का विवाह हुआ था। विवाद के बाद से लगातार घरेलू कलह नाजो के साथ हो रहा था, इसके चलते रोजाना झगड़ा और कहासुनी होती थी। इसी बीच पहुंचे मायके वालों को देखकर ससुराल वाले घर से फरार हो गए। मायके वालों ने दहजे को लेकर आरोप लगाते हुए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें