विवाहिता के पिता व मामा से मारपीट, तीन पर केस दर्ज
Badaun News - शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पिता ने किया शिकायतसोहन लाल, विनीत और योगेश उर्फ नन्हे ने पिता-मामा पर हमला कियाबदायूं,संवाददाता। विवाहिता क

बदायूं, संवाददाता। विवाहिता के घर समझाने आए उसके पिता और मामा पर हमला करने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता को शादी के कुछ समय बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद पिता ने उसे बचाने कोशिश की। इस दौरान तीन लोगों ने पिता पर जानलेवा हमला किया। बिसौली कोतवाली के सर्वा गांव के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र रामगोपाल ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले बेटी सीमा की शादी विनीत पुत्र सोहनलाल निवासी रेहडिया के साथ की थी। शादी के कुछ ही समय बाद ही विनीत और उसके परिवार ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को पीटना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इसकी सूचना उन्होंने पहले कोतवाली बिसौली में दी थी, लेकिन इसके बावजूद लड़की को और तंग किया गया। चंद्रपाल ने बताया कि 28 दिसंबर को करीब शाम चार बजे वह अपनी बेटी और दामाद के घर समझाने-बुझाने पहुंचे। वहां देखा कि उनकी बेटी घर में बंद चीखते-चिल्लाती मिली। उन्होंने अपने समधी सोहनलाल, दामाद विनीत से बात करने की कोशिश की, तो सोहनलाल, विनीत और योगेश उर्फ नन्हे ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने चंद्रपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



