छेड़छाड़ मुकदमे में फैसले दबाव का बनाने को लेकर घर में घुसकर मारपीट

Jan 16, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में एक दंपति ने छेड़छाड़ के मामले में समझौता कराने के लिए पीड़ित परिवार पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

छेड़छाड़ मुकदमे में फैसले दबाव का बनाने को लेकर घर में घुसकर मारपीट

बदायूं, संवाददाता। छेड़छाड़ के एक मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपित दंपति ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दंपति व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चार अक्टूबर 2025 की शाम उसकी बेटी मंदिर में दूध का भोग लगाकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान रास्ते में गांव के ही नेमपाल पुत्र धनीराम ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। बेटी के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि इसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए दस अक्टूबर 2025 की शाम नेमपाल, उसकी पत्नी सुशीला और एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे व चाकू से लैस होकर पीड़ित के घर में घुस आए और मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने लगे। पीड़ित ने बताया कि जब उसने समझौता करने से इनकार किया तो नेमपाल ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आ गई, जबकि लाठी-डंडों से किए गए हमले में दाहिने कंधे और गर्दन पर भी चोटें आईं। आरोप है कि सुशीला ने भी डंडे से वार किया। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी और बेटी के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, जहां एक्स-रे में कंधे में फ्रैक्चर पाया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने नेमपाल, सुशीला और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;