गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट
फैजगंज बेहटा में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने इसलाम और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसलाम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस हमले में इसलाम, उनके भाई फिरासत और बहन बब्लू बी घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। कस्बा फैजगंज बेहटा वार्ड नंबर तीन के रहने वाले इसलाम पुत्र सराफत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अक्टूबर 2024 की शाम वह अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि तभी चमन, शौकिन, नसीर और शफीना बेगम वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे इसलाम घायल हो गए।
बचाने पहुंचे उनके भाई फिरासत और बहन बब्लू बी के साथ भी मारपीट की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


