Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsArya Samaj Weekly Satsang Highlights Importance of Patriotism in Gudhni Village
राष्ट्र से बड़ा तथा प्रथम कोई नहीं होता
Badaun News - गांव गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित हुआ। प्रवचन में परुन आर्य ने देशभक्ति को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन करना भी देशभक्ति है। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 30 Dec 2024 01:02 AM

गांव गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। आर्य समाज के उपदेशक परुन आर्य ने प्रवचन देते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों का प्रथम कर्तव्य देश भक्ति है। प्रश्रय आर्य ने कहा कि यदि हम अपने देश के संविधान का पालन करते हैं तो हम देश भक्ति ही करते हैं। जो व्यक्ति जितना ईमानदार सच्चरित्र व सदाचारी होता है वह उतना ही बड़ा देशभक्त होता है। इस मौके पर साहब सिंह, अनिल सक्सेना, संतोष कुमारी, सुखवीर सिंह, पंजाब सिंह, विचित्रपाल सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।