आचार्य रूप ने होली पर बांटी सामग्री

Mar 04, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप ने होली के अवसर पर विशेष हवन सामग्री के पैकेट वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दहगवां में योग कक्षाओं में भाग लेकर होली के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की। इस अभियान के तहत कई गांवों में सामग्री का वितरण किया गया।

आचार्य रूप ने होली पर बांटी सामग्री

बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप जनपद में होली के अवसर पर विशेष हवन सामग्री के पैकेट वितरित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में वह दहगवां पहुंचे, जहां दो स्थानों पर संचालित योग कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने होली के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित लोगों को हवन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष चंद्र गुप्ता ने आचार्य संजीव रूप का अभिनंदन किया। योगाचार्य हरेंद्र आर्य ने नगर में भ्रमण कराकर अनेक लोगों तक होली की सामग्री पहुंचाई। अभियान के तहत सहसवान, गुधनी, खौंसारा, बैरमई खुर्द, जरसेनी, बांस बरोलिया, गडरपुरा, बमेढ़, वजीरगंज, सूरजपुर, सदरपुर, बैरमई सहित कई गांवों में भी सामग्री का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।