Badaun News: म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज
Badaun News: म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज

Badaun News: एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम ने गुरुवार को विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ ने म्याऊं में अवैध रूप से संचालित पांच ई-रिक्शा सीज कर दिये एवं ई-रिक्शा में बैठे बच्चों को सुरक्षित निजी वाहन में बैठाकर स्कूलों तक पहुंचाया। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके दृष्टिगत विभाग द्वारा विद्यालयों के आसपास संचालित वाहनों की जांच की जा रही है।
एआरटीओ द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वह बच्चों को विद्यालय लाने-ले जाने के लिये स्कूली वाहन नियमावली-2019 के अनुरूप सुरक्षित एवं नियमानुसार संचालित वाहनों का ही प्रयोग करें। विद्यालय प्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन में लगाए गये वाहनों के आवश्यक प्रपत्र पूर्ण हों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा हो। स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एआरटीओ की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

