एआरटीओ ने किया 11 वाहन सीज, 20 के चालान काटे

Mar 02, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बदायूं में होली के पर्व पर एआरटीओ ने यातायात नियमों की अनदेखी करने पर तीन बसों और आठ ओवरलोड माल वाहनों को सीज किया। चेकिंग में सवारी बसों, अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने यातायात नियमों की जानकारी भी दी और चेकिंग जारी रखने की बात कही।

एआरटीओ ने किया 11 वाहन सीज, 20 के चालान काटे

बदायूं, संवाददाता। होली के पर्व पर मानकों की अनदेखी करने पर तीन बसों एवं आठ ओवरलोड माल वाहनों को एआरटीओ ने चेकिंग में सीज कर दिया। चेकिंग में एआरटीओ ने यातायात नियमों की भी जानकारी दी। एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरिओम द्वारा होली के पर्व पर अनियमिताओं में संलिप्त सवारी बसों,अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में आठ वाहनों को थाना फैजगंज एवं बिसौली में सीज कर दिया। एक स्लीपर बस डिपो के वर्कशॉप में सीज की। यह बस मानक से विपरीत थी। एआरटीओ ने दो बसों के चालान किये। 18 दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, एचएसआरपी एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर आसफपुर चौकी के पास चालान किये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर किया गया। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।