पीओएस मशीन से एआरटीओ कार्यालय में होगा टैक्स जमा

पीओएस मशीन से एआरटीओ कार्यालय में होगा टैक्स जमा

संक्षेप:

Badaun News - एआरटीओ कार्यालय में अब टैक्स का भुगतान डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पीओएस मशीन से किया जा सकेगा। यह सुविधा डिजीटलीकरण की दिशा में एक कदम है। पहले से मिले पांच पीओएस मशीनों को सक्रिय कर दिया गया है,...

Oct 08, 2025 05:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

एआरटीओ कार्यालय में अब टैक्स का भुगतान पीओएस मशीन के जरिये डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। कार्यालय के लिए पूर्व में मिलीं पीओएस मशीन मुख्यालय से एक्टीवेट करा दी गयी हैं। इसके बाद वाहन स्वामियों ने टैक्स का भुगतान कार्यालय में पीओएस मशीन के माध्यम से करना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग डिजीटलीकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा जहां पूर्व में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा घर बैठे दी जा चुकी है, वहीं तमाम प्रकार की जनहित की सुविधाओं के बाद अब कार्यालय में वाहन का टैक्स जमा करने की सुविधा पीओएस मशीन के माध्यम से दी गयी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एआरटीओ कार्यालय के लिए विगत माह पांच पीओएस मशीन प्राप्त हुयी थीं, जिन्हें अब मुख्यालय से एक्टीवेट कर दिया गया है। दो पीओएस मशीन कार्यालय के बाबुओं को दी गयी हैं, वहीं एक पीओएस मशीन रिजर्व में रखी गयी है। शेष दो पीओएस मशीन प्रवर्तन दल को चेकिंग के दौरान लगाये जाने वाले जुर्माने का भुगतान लेने को दी गयी हैं। एक पीओएस मशीन एआरटीओ प्रवर्तन एवं एक पीओएस मशीन पीटीओे के पास है। पीओएस मशीन से वाहन स्वामी मौके पर ही चालान होने पर जुर्माने की धनराशि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के जरिये भर सकेंगे।