ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के कारण आईटी...

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 20 Oct 2020 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं/विजयनगला। हिन्दुस्तान संवाद

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के कारण आईटी एक्ट का मुकदमा लिखा गया। बाद में उसका पुलिस ने चालान कर दिया है।

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार निवासी जहीर ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट अपलोड की थी।

इसमें सूबे के मुखिया को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। लोगों ने यह देखा तो आक्रोश का माहौल कायम हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया, वहीं पोस्ट पुलिस ने डिलीट करवा दी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें