Badaun News: मढ़ी के लिए जुटाए 50 हजार और पिल्ला लूट ले गए बदमाश

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 50 हजार रुपये और कुत्ते का पिल्ला लूट लिया। पीड़ित बाबा आराम नाथ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के घर हंगामा होने का वीडियो भी सामने आया है।

Badaun News: मढ़ी के लिए जुटाए 50 हजार और पिल्ला लूट ले गए बदमाश

Badaun News: बदायूं। गुरुवार रात में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 50 हजार रुपये और कुत्ते का पिल्ला लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपी के घर पहुंचा, जहां हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना स्थल

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुंडिया और मोकमपुर के बीच जंगल में स्थित बाबा की मढ़ी का है। मूल रूप से कासिमनगला, रामपुर निवासी बाबा आराम नाथ यहां झोपड़ी डालकर अपने शिष्य पारस नाथ के साथ रहते हैं। बाबा आराम नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मढ़ी का निर्माण कराने के लिए उन्होंने लोगों से मांगकर 50 हजार रुपये चंदा जुटाया था। रात करीब 11 बजे तीन बदमाश झोपड़ी में घुस आए और दोनों साधुओं की गर्दन पर भाला रख दिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने चंदे के रुपये लूट लिए। जाते समय तलवार से रस्सी काटकर कुत्ते का पिल्ला भी साथ ले गए।

आरोपी की पहचान

बाबा आराम नाथ के मुताबिक तीन बदमाशों में से उन्होंने एक को पहचान लिया। पहचान वाला आरोपी पहले मढ़ी पर आता-जाता था और उसे चंदे के रुपयों की जानकारी थी। घटना के बाद रात में 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। दो अक्टूबर की सुबह बाबा परिचितों और ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए। वहां हंगामा हुआ और वीडियो भी सामने आया। बाबा ने बताया कि परिवार वालों ने रुपये और पिल्ला वापस करने की बात कही, फिर दो घंटे का समय मांगा और बाद में शाम पांच बजे तक का समय देने लगे। इसके बाद बाबा ने तहरीर देकर कार्रवाई और रकम व पिल्ला बरामद कराने की मांग की।

सामान्य प्रश्न

✦बदायूं में लूट की घटना कब हुई?−
गुरुवार रात में यह घटना हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: मढ़ी के लिए जुटाए 50 हजार और पिल्ला लूट ले गए बदमाश