Badaun News: हेड बॉय बने लक्ष्य बब्बर, हेड गर्ल ईशानवी गौड़
Badaun News: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से अलंकरणएपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से अलंकरण कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों को सम्मानित किया फोटो - 11 बीडीएन

Badaun News: उझानी,संवाददाता। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करायी। इस दौरान अभिभावकों का स्वागत प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट एवं उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने किया।कार्यक्रम में लवनीश, नकी अहमद एवं चांद मोहम्मद की देखरेख एवं हेड बॉय एवं हेड गर्ल के निर्देशन में मार्च पास्ट किया गया। विद्यालय निदेशक, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य ,अभिभावकों द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर स्वागत किया गया। निदेशक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक साथ कार्य करने से ईमानदारी, अनुशासन एवं टीम वर्क की भावना का विकास होता है।
प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रबंधतंत्र एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना एवं जिम्मेदारी का अहसास होना जरूरी है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में एनसीसी कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लक्ष्य बब्बर हेड बॉय एवं ईशानवी गौड़ को हेड गर्ल चुना गया। अंशिका शर्मा को अनुशासन प्रमुख, शिवांशी माहेश्वरी को उप-अनुशासन प्रमुख चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को प्रधानाचार्य की ओर से शपथ ग्रहण करायी गयी।


