बदायूं विधानसभा में पांच करोड़ से बनेंगी सडकें
Badaun News - सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से 5 करोड़ की लागत से चार नई सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। इन सड़कों का लाभ 15-20 गांवों के लोगों को होगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से पांच करोड़ की चार नई सड़कों के लिए मंजूरी मिल गयी है। सड़क निर्माण के बाद 15-20 गांवों के लेागों को लाभ मिलेगा। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से टेंडर प्रकिया जल्द पूरी कराकर काम शुरू कराने के निर्देश दिये हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सड़कों के निर्माण के लिए शुरू से ही काफी गंभीर रहे हैं, उनका यह मानना है कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलती है और फिर लोगों की तकदीर। सड़कों से ही विकास का रास्ता निकलता है। विधायक के प्रयास से चार और नई सड़कों के लिए मंजूरी मिल गयी है।
ये सड़कें पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार होंगी। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।इन सड़कों का निर्माण होगादराबनगर से कली मार्ग, ग्राम नई से फुलवाय, नवाबगंज गोटिया से सलननगर, कालिया से बगरपुर जो जाने वाली सड़क बनेगी। इन सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।सदर विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ की चार सड़कों के लिए मंजूरी मिल गयी है। जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। क्षेत्र में जो भी जर्जर या फिर संपर्क मार्ग बनने से रह गये हैं, उनका भी निर्माण कार्य कराया जायेगा। प्रयास है कि एक भी सड़क कच्ची न रहे, क्योंकि सड़कों के रास्ते ही विकास का रास्ता निकलता है।महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


