विधायक ने आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 158 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त कार्यकत्रियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके दायित्वों को निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

दातागंज, संवाददाता। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विधायक ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पोषण अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह में कुल 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 158 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
संचालन माधव सिंह ने किया। तहसीलदार दातागंज, कार्यक्रम संयोजक एवं म्याऊं सीडीपीओ हरेंद्र, दातागंज सीडीपीओ मंजू वर्मा मौजूद थे।


