द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन किया। छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं और विद्या भारती के संस्कारों की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने किया।

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बाल कल्याण समिति के मंत्री मनीष सिंगला एवं अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों और शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह ने विद्या भारती के संस्कारों की सराहना करते हुए इसे समाज को नई ऊर्जा व दिशा देने वाला बताया।इस अवसर पर अशोक भारतीय, रजनी मिश्रा, नवनीत, वीरेंद्र झा, मनीष सिंघल, मदन लाल राजपूत और ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ आचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।