पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप प्रार्थना पत्र दिया
Badaun News - पीपल फॉर एनिमल्स के जिला अध्यक्ष वीकेंद्र शर्मा ने बिनावर पशु अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने शासन के निर्देशों के बावजूद पशुओं पर हो रही...

पशु प्रेमी संगठन पीपल फॉर एनिमल्स के जिला अध्यक्ष वीकेंद्र शर्मा ने बिनावर पशु अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ थाने पर मांग पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने शासन से मिले निर्देशों के बावजूद पशुओं पर हो रही क्रूरता रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। पीपल फॉर एनिमल्स के जिला अध्यक्ष वीकेंद्र शर्मा और थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच एसएसपी ने सीओ सिटी को सौंपी थी। इसके बाद सोमवार को वीकेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ बिनावर थाने पहुंचे और मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
वीकेंद्र ने बताया कि घटपुरी बाजार सहित कई स्थानों पर पशुओं पर क्रूरता हो रही है। शासन की ओर से सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों में क्रूरता रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी जनपद के सभी चिकित्सकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए, लेकिन बिनावर के चिकित्सक ने आदेशों की अवहेलना की। इसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




