समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
Badaun News - समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर साईं बिहार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2024 में यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले...

समाजसेवी अनिल कुमार गुप्ता (प्रधानाध्यापक) के जन्मदिवस पर साईं बिहार में अनिल कुमार गुप्ता स्मृति मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान को लेकर समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2024 में यूपी,सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले वार्ष्णेय समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका के व्यवस्थापक सुभाषचंद्र भोलेनाथ, वितरण व्यवस्थापक केजी गुप्ता, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मार्गदर्शक शैलेंद्र वार्ष्णेय, समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईं राम, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमलेश वार्ष्णेय ने किया। डॉ. अर्चना वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना पेश की। सम्मान प्राप्त करने वालों में अंबिका रानी पुत्री गौरव बाबू, तान्या गुप्ता पुत्री हिमांशु गुप्ता, स्तुति वार्ष्णेय पुत्री पुष्पेंद्र कुमार, प्रिंसी गुप्ता पुत्री अमित गुप्ता, निकुंज वार्ष्णेय पुत्र प्रशांत कुमार, अभिनव वार्ष्णेय पुत्री राजेश वार्ष्णेय शामिल थे। कार्यक्रम में वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका की ओर से डॉ. अर्चना वार्ष्णेय को विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि मिलने पर प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चिराग वार्ष्णेय, रिया वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, साहू सावेंद्र गुप्ता, चिराग वार्ष्णेय, रिया वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, मनोज टाटा , विकास वार्ष्णेय विक्की, शोभित वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय,पूनम वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, मोनी गुप्ता, अंजलि वार्ष्णेय, महक गुप्ता, संकल्प वार्ष्णेय, दिव्यम वार्ष्णेय मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।