ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगा 18 हजार मानदेय

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगा 18 हजार मानदेय

भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देने के बाद कार्यकत्रियों ने केंद्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट...


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगा 18 हजार मानदेय
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 28 Sep 2019 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले दिल्ली जंतर मंतर पर धरना देने के बाद कार्यकत्रियों ने केंद्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की।

यहां पर कार्यकत्रियों ने उन्हें 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि कार्यकत्रियों को 18 हजार रूपए न्यूनतम मानदेय दिया जाए। प्रमोशन भी कार्यकत्रियों का जल्द दिया जाए। जन्म प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कुछ मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। महेश कुमारी, अंजू रानी, शशि रानी, अनुपम, जहांआरा, साजवान, मुकीम बेगम, संजीदा खान, मंजू सक्सेना, शिल्पी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें