ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंसड़क पार करते बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

सड़क पार करते बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

तड़के सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के आरोपी चालक वाहन लेकर...

सड़क पार करते बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंWed, 01 Nov 2023 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

तड़के सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रुकुंदीनगर के समीप हुआ। गांव निवासी 65 वर्षीय सोपाली सोमवार रात अपने घेर पर सोये थे। मंगलवार तड़के पर लघुशंका के लिए उठा। इस दौरान वह सड़क को पार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज से परिजनों की नींद खुल गई। परिजन उन्हें सांस की आस में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग खेतबाड़ी करते थे। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें