विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
विवाहिता पूजा की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पूजा की मां ने बताया कि शादी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 18 मई को पूजा ने फोन कर मदद मांगी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष का कहना है कि विवाहिता को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। विवाहिता की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई है फिलहा विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महौरी का है। यहां शेर सिंह की पत्नी पूजा 35 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी पूजा की मां सुषमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले शेर सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और आए दिन उसका उत्पीड़न किया जाता था।मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि 18 मई को पूजा ने फोन कर कहा था कि हमें देख जाओ नहीं तो दशमा-तेरहवीं में आओगे।” इसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो पूजा की हालत गंभीर थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पूजा के होंठ नीले पड़े हुए थे और उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


