ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन का कार्यक्रम कल
Badaun News - ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज का कार्यक्रम 23 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। रस्तोगी धर्मशाला में व्यापारियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और बाजार में पुष्प वर्षा एवं रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज का कार्यक्रम शहर में 23 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ जया वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला अंजू अग्रवाल आएंगे। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा नवादा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बाजार में पुष्प वर्षा एवं रोड शो किया जाएगा। रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्यायें सुनी जायेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा, डीएम, एसएसपी, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर, डिप्टी कमिश्नर श्रम विभाग, कमिश्नर आयकर को आमंत्रित किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


