Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsAll India Brahmin Mahasabha Meeting Madhav Mishra Appoints New Vice President
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हरिओम

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हरिओम

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्रा ने भाजपा नेता हरिओम पाराशरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई। मिश्रा ने ब्राह्मणों के स्वाभिमान और उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की बात कही।

Jan 05, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक कस्बे के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्रा ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेता हरिओम पाराशरी को ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्रा ने कहा कि वेदपाठी भवत्ती विप्रा जो वेदों का पाठ करता है वहीं ब्राह्मण है। स्वाभिमान से कहो कि हम ब्राह्मण हैं। भगवान परशुराम ने अपनी शक्तियां प्रभु श्री राम को देकर उन्हें सशक्त किया था। वहीं चाणक्य ने बिना किसी लालच के चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही नहीं बल्कि ब्राह्मण ने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वेद, पुराणों ,उपनिषदों, महाभारत व रामायण को कंठस्थ कर मुगल शासकों, आक्रांताओं, अंग्रेजों से उन्हें बचाया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने ही आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के लिए 33 वर्षों तक दिल्ली के जंतर मंतर पर संघर्ष किया। एचएस इंस्टीट्यूट चेयरमैन एमएम वशिष्ठ, डीसीबी डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार, राम कुमार उपाध्याय, केके उपाध्याय, भुवनेश शर्मा, रामवीर शर्मा, निगेश्वर मिश्रा, श्रीनिवास दीक्षित, अरविंद शर्मा, मयंक पाठक, धीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, डॉ. आलोक पाठक, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद थे।