ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंआर्य सिद्धातों को अपनाओ, जीवन ऊंचा बनाओ

आर्य सिद्धातों को अपनाओ, जीवन ऊंचा बनाओ

  वैदिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना ही मानव का उद्देश्य होना चाहिए, साथ ही वेदों के बताये मार्ग पर चलने से व्यक्ति सामाजिकता के उच्च शिखर को प्राप्त करता है। मानव जाति के कल्याण का...

आर्य सिद्धातों को अपनाओ, जीवन ऊंचा बनाओ
हिन्दुस्तान संवाद,बदायूंSun, 08 Sep 2019 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

 

वैदिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना ही मानव का उद्देश्य होना चाहिए, साथ ही वेदों के बताये मार्ग पर चलने से व्यक्ति सामाजिकता के उच्च शिखर को प्राप्त करता है। मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। नगर में चल रहे आर्य सम्मेलन में वृंदावन विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य स्वदेश ने कहा कि आज देश को फिर से एक और स्वामी दयानंद जी जैसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो समाज को आर्य सिद्धांतों के प्रतिपालन के प्रति जागरूक बनाकर देश में फैल रही पाश्चात्य संस्कृति से मुक्ति दिला सके। देश में वर्तमान समय सांस्कृतिक रूप से बहुत ही बिगड़ता जा रहा है, लोग स्वयं को आधुनिक बनाने की होड़ में लगे हुए हैं जिस कारण पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। जबकि विदेशी लोग अपनी पाश्चात्य संस्कृति से ऊब चुके हैं और वे वेदों के बताये मार्ग पर स्वयं को चलाने की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सबसे पुरातन होने के साथ-साथ पूर्ण रूप से विज्ञान से जुड़ी हुई है और हमारे ऋषियों ने हमारे लिए जो भी सिद्धांत प्रतिपादित किये वे पूर्णत: हमारे जीवन की मुख्य धारा से जुड़े हुए हैं, उनके अपनाने से हम समृद्धि के साथ-साथ निरोगी एवं विकसित होकर आगे बढ़ सकते हैं। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वेदव्रत आर्य ने कहा कि जनपद में आयोजित हो रहे आर्य सम्मेलन का उद्देश्य ही जन मानस को महर्षि दयानंद जी के दिखलाये मार्ग पर चलाने की प्रेरणा देना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें