सांसद आदित्य आज और कल बदायूं में

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सांसद आदित्य यादव 14 मार्च को बदायूं में भ्रमण करेंगे। वह गांवों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। शाम को उर्स मुबारक के रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाग लेंगे। 15 मार्च को वह अपने आवास पर समस्याएं सुनेंगे और बहुजन समाज दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

सांसद आदित्य आज और कल बदायूं में

बदायूं। सांसद आदित्य यादव 14 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न गांवों एवं कस्बों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। शाम छह बजे सांसद हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) के उर्स मुबारक में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे एवं हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) पर चादरपोशी करेंगे। 15 मार्च को नौ बजे अपने आवास पर समस्यायें सुनेंगे। 11 बजे प्रेक्षागृह में आयोजित बहुजन नायक कांशीराम की 92 वीं जयंती पर बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।