ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंआत्महत्या को उकसाने के आरोपी गिरफ्तार

आत्महत्या को उकसाने के आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी गीता पत्नी महेंद्र ने चार दिन पहले घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली...

आत्महत्या को उकसाने के आरोपी गिरफ्तार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बदायूंThu, 16 Sep 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी गीता पत्नी महेंद्र ने चार दिन पहले घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। इधर, परिजनों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पति महेंद्र व देवर अमीर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा लिखा गया था। पुलिस ने पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, इसी थाना क्षेत्र के ललोमई गांव की कमला ने भी आत्महत्या की थी और ससुरालियों ने शव गंगा में प्रवाहित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति भोजराम को पकड़ लिया है। गोताखोरों से शव की तलाश भी कराई लेकिन शव नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें