ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंगबन में लेखा लिपिक रामवीर बर्खास्त, अनियमितता के चलते हुई कार्रवाई

गबन में लेखा लिपिक रामवीर बर्खास्त, अनियमितता के चलते हुई कार्रवाई

जिले की उसावां नगर पंचायत में घोटाला, अनिमितताताएं, सरकारी धन का दुरुपयोग एवं लापरवाही करने वाले लिपिक की नगर पंचायत ने सेवा समाप्त कर दी हैं। उसावां नगर पंचायत अध्यक्ष/नियुक्ति एवं दंडाधिकारी नगर...

गबन में लेखा लिपिक रामवीर बर्खास्त, अनियमितता के चलते हुई कार्रवाई
बदायूं। हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Feb 2020 12:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले की उसावां नगर पंचायत में घोटाला, अनिमितताताएं, सरकारी धन का दुरुपयोग एवं लापरवाही करने वाले लिपिक की नगर पंचायत ने सेवा समाप्त कर दी हैं। उसावां नगर पंचायत अध्यक्ष/नियुक्ति एवं दंडाधिकारी नगर पंचायत ने 14 फरवरी को लेखा लिपिक रामवीर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। जिस पर विभिन्न आरोप, शासकीय धन का गबन एवं निकाय को वित्तीय क्षति पहुंचाने, विभागीय कार्यों में अनियमितताएं करने, एवं पदीय दायित्वों का दुरुप्रयोग एवं विभागीय कार्यों में लापरवाही की थी। जिसमें उसे पहले निलंबित किया गया था और आरोप में निलंबित करते हुए ईओ त्रिवेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच अधिकारी द्वारा जांच की गई और लिपिक का सहयोग मांगा, लेकिन लिपिक ने जांच में सहयोग नहीं किया। इसके अलावा न्यायालय तक के आदेशों का पालन नहीं किया तो बर्खास्त कर दिया गया है।

बतादें कि निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश ने 28 मई 2019 को नगर पंचायत प्रशासन को आदेश जारी किया था, जिसमें 17 मई 2019 को लिपिक रामवीर सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। समें निलंबित तो पहले ही कर दिया था और फैजगंज बेहटा निकाय से संबद्ध कर दिया था। इसके बाद सात फरवरी को एडीएम प्रशासन ने अध्यक्ष/नियुक्ति एवं दंडाधिकारी नगर पंचायत उसावां को आदेश जारी कर एक सप्ताह के अंदर निलंबित लिपिक रामवीर सिंह पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद बर्खास्त किया गया है।

लिपिक की यहां है तैनाती

लिपिक रामवीर सिंह की इस समय तैनाती फैजगंज बेहटा नगर पंचायत में संप्रत्ति लेखा लिपिक के पद पर हैं जिन पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

अगस्त में निलंबित हुए लिपिक

नगर विकास अनुभाग ने 15 अगस्त को नगर पंचायत को निलंबित करने का आदेश दिया था। जिसके बाद लिपिक को निलंबित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें