वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अंबर को कल मिलेगा आचमन सम्मान
Badaun News - बदायूं क्लब में पांच अप्रैल को आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर को पंचम आचमन सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे और पुस्तक वीथिका का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी होगी।

आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पांच अप्रैल को बदायूं क्लब में पंचम आचमन सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव ओम अंबर को दिया जायेगा। फाउंडेशन संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कार्यक्रम में विख्यात कवि आ रहे हैं, जो कि अपनी वाणी से काव्य की रसधार बहायेंगे। मंच की समृद्ध काव्य परंपरा को समर्पित आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में देश के विख्यात कवि आ रहे हैं। जिनमें प्रसिद्ध गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ,शायर नदीम शाद, डॉ.मालविका हरिओम, ओज कवि मोहित शौर्य, गीतकार रामायण धर द्विवेदी, बदायूं की पहचान शायर कुमार आशीष, जोधपुर से युवा कवयित्री आयुषि राखेचा, बिहार से सर्वेश तिवारी श्रीमुख शामिल हैं।
आचमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता कवि कनेक्ट की विजेता उदयपुर की रश्मि शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। फाउंडेशन संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में इस बार पुस्तक वीथिका का भी आयोजन हो रहा है जिसमें जनपद के साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


