ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंपांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार, केस दर्ज

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार, केस दर्ज

एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा के घर में घुसकर उसकी पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। महिला जब घर लौटी तो उसके बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी...

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंSat, 13 Oct 2018 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा के घर में घुसकर उसकी पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। महिला जब घर लौटी तो उसके बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडीकल के लिए अस्पताल भेजा है। घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। मोहल्ला निवासी वेबा का कहना है, कि उसके पति की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को वह मजदूरी करने गई थी। शाम करीब चार बजे वह वापस लौटी तो उसके बच्चों ने बताया कि मोहल्ले में ही रिश्तेदारी में रहने वाले सूरजपाल निवासी दिधौनी थाना बिल्सी ने घर में घुसकर पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया है।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सूरजपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडीकल के लिए अस्पताल भेज दिया।

तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। कुशलवीर सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें