15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिये 15 केंद्र ब

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिये 15 केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा तीन दिन आठ, नौ एवं दस जून के लिये होगी। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में कलक्ट्रेेट सभागार में बैठक की। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं।
डीएम ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जायें। सभी केंद्रों के सीसीटीवी सक्रिय होना चाहिये एवं उनकी क्वालिटी भी बढ़िया होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्रकाश, सिटिंग की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाये। परीक्षा केंद्र पर साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाये। जिन कक्षों में रोशनी नहीं रहती हैं, उन कक्षों में लाइटें लगाकर प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये। परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे संपन्न होगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे शुरू होकर पांच बजे संपन्न होगी। परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड आधिकारिक बेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं। केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।निर्धारित से अधिक न लें रुपयेतीन दिन दो पालियों में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की बडी संख्या देखते हुये शहर में व्यापक इंतजाम किये हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने होटल संचालकों से कहा है कि निर्धारित से अधिक किसी अभ्यार्थी से रुपये न लिये जायें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।इन केंद्रों पर होगी परीक्षागिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज को छोड़कर बाकी सभी केंद्र शहर में स्थित हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


