4.31 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि
Badaun News - बदायूं में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त किसानों के खाते में पहुंची। जिले के 4,31,512 किसानों को दो-दो हजार रुपये मिले हैं। किसानों का कहना है कि यह राशि गेहूं कटाई में मददगार होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गुवाहटी, असम से किया गया।

बदायूं, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त किसानों के खाते में शुक्रवार को पहुंच गयी। 22 वीं किश्त का लाभ जिले के कुल 4,31, 512 किसानों को मिला है। इन किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंचे हैं। किसान सम्मान निधि पाकर खुश हैं। किसानों का कहना है कि यह रकम गेहूं कटाई में मदद देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त गुवाहटी, असम में आयोजित प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस से जारी की। जिले भर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित किया गया।
इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर भी प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा गया। जिसमें उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, यूपी डास्प परियोजना प्रबंधक डॉ. विवेक कुमार, केवीके वैज्ञानिक सोहार्द दुबे, रोशन कुमार मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


