
जिले के स्काउट गाइड ने विदेशी महमानों को परोसी मिठाई
Badaun News - बदायूं में लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी स्थित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में स्काउट गाइड द्वारा प्रदर्शनी, फूड प्लाजा, और एडवेंचर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के स्काउट गाइड ने अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसमें अयोध्या का श्री राम मंदिर, विज्ञान, हस्तकला और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का प्रदर्शन शामिल था।
बदायूं, संवाददाता। लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थित 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेशों के स्काउट गाइड द्वारा प्रदर्शनी, फूड प्लाजा, पीजेंट शो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें जिले के स्काउट गाइड ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट आकाश, विनीत, अंशुल, नीरज, शिवम, कुमारपाल ने अयोध्या तीर्थ स्थली का श्री राम मंदिर, ज्वालामुखी, वाटर फाउंटेन, दृष्टि बाधित दिव्यांगों के लिए दिशा ज्ञान यंत्र, विज्ञान, हस्तकला, इलेक्ट्रॉनिक, प्राचीन कालीन वस्तुओं की शानदार प्रदर्शनी लगाई गई। फूड प्लाजा में जिले की प्रसिद्ध मिठाई पेड़े, स्वादिष्ट व्यंजनों मूल्यांकन किया गया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के स्काउट गाइड एडवेंचर प्रोग्राम में अपनी धाक जमाये हैं।
मंकी ब्रिज, स्काई साइकिल, टायर ब्रिज, लांग ब्रिज, कमांडो ब्रिज, भीम पर लटकाना, टायर चिमनी, बांस दीवार, रैपलिंग, जंप आदि एडवेंचर कम समय में पूरे कर लिये जो सम्मान और गौरव की बात है। पीजेंट शो में भी जिले के स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की टीम में सबसे आगे रहे। जंबूरी की एरीना में विश्व संस्कृति देखने को मिली। श्रीलंका, सऊदी अरब, नेपाल, मालदीप के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गोवा, हरियाणा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि प्रदेशों के स्काउट गाइड, यूनिट लीडर और गाइड कैप्टन, पदाधिकारी बच्चों से बुजुर्गों तक प्राचीन सभ्यता, संस्कृति वेशभूषा में सराबोर हैं। भारत स्काउट गाइड संस्था प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट गाइड को शाबाशी दी। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, यूनिट लीडर कुंवरसेन, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत उमेश चंद्र, सुदेश चंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




