किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गये, तीन पर रिपोर्ट

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गये, तीन पर रिपोर्ट

संक्षेप:

Badaun News - हाल ही में एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव के एक युवक दीपक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। इसमें दो अन्य व्यक्ति ओमपाल और जीतू ने उसकी मदद की। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों...

Aug 30, 2025 03:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

बिल्सी। क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों 16 वर्षीय एक किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसमें गांव के दो अन्य लोगों ने मदद की थी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनकी 16 वर्षीय उसकी पुत्री को रात में दीपक नाम का युवक बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। खोज करने पर पता चला किशोरी को भगाने में गांव के ओमपाल और जीतू ने मदद की है। प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित पिता की ओर से आरोपी दीपक समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया गय है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।