ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंबदायूं : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम 

बदायूं : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम 

थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त किशोरी के पिता ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची...

बदायूं : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम 
कुंवरगांव बदायूं। हिन्दुस्तान संवादSun, 16 Aug 2020 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त किशोरी के पिता ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। मामले में देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में रहने वाली 13 साल की किशोरी रविवार को अपने घर पर कामकाज निपटा रही थी।

परिजनों के मुताबिक शाम तकरीबन चार बजे घर के अन्य सदस्य बाहर काम से निकल गए तभी गांव का एक युवक मौका पाकर घर में घुस आया। युवक ने किशोरी का मुंह बंद कर दिया और फिर उसको पड़ोस में स्थित एक घर तक खींचकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने घर के एक कमरे में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी समय किशोरी का पिता घर वापस लौटा तो किशोरी घर से गायब मिली। पिता को अनहोनी की आशंका हुई और वे संदेह के आधार पर कमरे तक जा पहुंचे जहां आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। 
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें