ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंलोकसभा चुनाव 2019 : जिले में एक महीने में बढ़ गए 11316 नए वोटर

लोकसभा चुनाव 2019 : जिले में एक महीने में बढ़ गए 11316 नए वोटर

जिले में लिस्ट से छूटे मतदाताओं को 31 जनवरी 2019 के बाद से चल रहा मतदाता जोड़ने का अभियान पूरा हो गया है। अब 23 अप्रैल को जिले में 2289996 लाख वोटर मतदान करेंगे। जिले में एक महीने से मतदाता जोड़ने का...

लोकसभा चुनाव 2019 : जिले में एक महीने में बढ़ गए 11316  नए वोटर
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंFri, 05 Apr 2019 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में लिस्ट से छूटे मतदाताओं को 31 जनवरी 2019 के बाद से चल रहा मतदाता जोड़ने का अभियान पूरा हो गया है। अब 23 अप्रैल को जिले में 2289996 लाख वोटर मतदान करेंगे। जिले में एक महीने से मतदाता जोड़ने का जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने अभियान चलाया हुआ है। इस बीच में जिले भर से 16647 लोगों ने आवेदन किए। इनमें 1419 लोगों ने अपने वोट कटवाने और 2493 वोटरों ने संसोधन कराने के लिए आवेदन किए थे। इसका समय पूरा हो गया है। अब नए वोटरों के लिए समय पूरा हो गया है और आज अंतिम सूची जारी हो जाएगी। जिल में 11316 जुड़े नए वोटर मतदान की प्रक्रिया में शामिल होंगे और मतदान करेंगे। छूटे लोगों के लिए निर्वाचन विभाग ने जिले के गांव-गांव अभियान चलाया गया, जिले के 2557 बीएलओ ने घर-घर जाकर दोबारा से पुनिरीक्षण कार्य पूरा किया है।

LOKSABHA ELECTION 2019: सांसद धर्मेंद्र, सपा जिलाध्यक्ष समेत चार पर केस

किस विधानसभा में कितने आवेदन

31 जनवरी 2019 के बाद मतादाता के लिए आवेदन किए गए। इसमें बिसौली विधानसभा से कुल 2304, सहसवान विधानसभा में 3051, बिल्सी में 2800, बदायूं विधानसभा से 3205, शेखूपुर विधानसभा से 2355, दातागंज विधानसभा से 2732 समेत कुल 16 हजार 647 आवेदन किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : यूपी के इस शहर में 20 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता, इनके लिए हो रहा ये खास इंतजाम

किस विधानसभा में कितने बढ़े वोट

31 जनवरी 2019 के बाद मतादाता बनने के लिए फार्म नंबर-6 फरकर आवेदन किए गए। जिसमें बिसौली विधानसभा से कुल 1841 तथा सहसवान विधानसभा में 2762, बिल्सी में 1636, बदायूं विधानसभा से 2427, शेखूपुर विधानसभा से 1811, दातागंज विधानसभा से 2258 समेत कुल 12 हजार 735 वोट बढ़े हैं।

संसद में सवाल पूछने में मुखर नहीं हमारे सांसद  

कहां कितने कटे वोट

31 जनवरी 2019 के बाद वोट काटने के लिए फार्म नंबर-7 भरे गए। जिसमें बिसौली विधानसभा से कुल 379 तथा सहसवान विधानसभा में 347, बिल्सी में 339, बदायूं विधानसभा से 19, शेखूपुर विधानसभा से 4, दातागंज विधानसभा से 331 समेत कुल 1400 19 वोट काटे गए हैं।

फैक्ट फाइल

  • 16647 कुल आवेदन आए 31 जनवरी 2019 के बाद वोट के लिए
  • 12735 कुल वोटर बढ़े जिले में 31 जनवरी 2019 के बाद
  • 1419 कुल वोटर घट गए जिले में 31 जनवरी 2019 के बाद
  • 11316 कुल बढ़े हुए वोटर बचे 31 जनवरी 2019 के बाद
  • 22,78,680 कुल वोटर थे 31 जनवरी 2019 से पहले
  • 22,89,996 कुल वोटर हो गए 31 जनवरी 2019 के बाद

Lok Sabha election 2019 : तीसरे चरण का नामांकन जारी, आजम खान व संतोष गंगवार ने भरे अपने पर्चे

मतदाता बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है आयोग की वेबसाइट पर अपलोडिंग चल रही है। आज अपलोडिंग पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस एक महीने में 11316 नए वोटर बढ़े हैं।

नरेंद्र सिंह बहादुर, जिला उप निर्वाचन अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें