बदायूं के सात ब्लॉकों के 109 गांव संक्रामक रोग से प्रभावित
संक्रामक रोग चार महीने सात ब्लाकों में काल बनकर आते हैं। इस बार भी संक्रामक रोग जनता को काल बनने वाले हैं। सरकार ने जनवरी से तैयारी जरूर शुरू कर दी और अभियान चल रहा है। नामित संस्था की परियोजना भी...
संक्रामक रोग चार महीने सात ब्लाकों में काल बनकर आते हैं। इस बार भी संक्रामक रोग जनता को काल बनने वाले हैं। सरकार ने जनवरी से तैयारी जरूर शुरू कर दी और अभियान चल रहा है। नामित संस्था की परियोजना भी काम कर रही है। मगर प्रभावित गांव में स्थित यह है अभियान आगे-आगे बढ़ रहा है और पीछे-पीछे लोग मलेरिया सहित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
जनवरी से मार्च तक मौसम ठंडा रहने के चलते मलेरिया के केस नहीं निकलते हैं। मगर इस बार 13 मामले फैल्सीपेरम मलेरिया के निकले हैं। यह फैल्सीपेरम मलेरिया जानलेवा है। वहीं पीवी मलेरिया भी 292 लोगों को हुई है। बेमौसम में मलेरिया का ग्राफ बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने 12 हजार लोगों की जांच तक करा डाली है।
शासन से नामति संस्था गोदरेज और फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से संचालित एंबेड परियोजना चल रही है। टीमें गांव-गांव जाकर अभियान चला रही हैं। जिले के सात ब्लाक जगत, सालारपुर, म्याऊं, समरेर, दातागंज, वजीरगंज, कारचौक में लेता है। इन ब्लाकों के 109 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जनवरी से डेरा डाल लिया है।
गांव में प्रधान, शहर में निकाय की जिम्मेदारी
संक्रामक रोगों को लेकर मलेरिया के अलावा छिड़काव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व निकाय के ईओ को दे रखी है। इनके लिए सरकार से बजट भी जारी होता है। प्रधान गांव में छिड़काव कराएं और ईओ कस्बा एवं शहर में छिड़काव कराएं। जिससे लोग मलेरिया सहित संक्रामक रोगों से बच सकते हैं।
बच्चों को विशेष खतरा
डॉक्टरों की राय है कि गर्भवती महिलाओं और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को मलेरिया का विशेष खतरा रहता है। इसलिए प्रसूताएं व बच्चों को विशेष ध्यान रखें, इसके लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
एक नजर में तीन महीने की रिपोर्ट
महीना | कुल जांचें | पीवी मलेरिया | पीएफ मलेरिया |
जनवरी | 3042 | 88 | 03 |
फरवरी | 3948 | 116 | 07 |
मार्च | 5011 | 88 | 03 |
कुल | 12001 | 292 | 13 |
जिले में संक्रामक रोगों पर पूरा ध्यान है, टीमें गांव-गांव काम कर रही हैं। सरकार से नामित संस्था की टीमों को प्रभावित गांव में लगा रखा है। प्रयास जारी है कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।
डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ