
VIDEO: बाबा माफ कर दो, दोबारा ऐसा नहीं करेंगे; पुलिस ऐक्शन के बाद माफी मांगने लगे बदमाश
यूपी सरकार की कार्रवाई से डरकर बड़े-बड़े माफिया सरेंडर कर चुके हैं तो कुछ का एनकाउंटर हो चुका है। कई बदमाशों ने हाथ जोड़कर पुलिस से माफी भी मांगी है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी के हापुड़ जिले से सामने आया है।
यूपी सरकार की कार्रवाई से डरकर बड़े-बड़े माफिया सरेंडर कर चुके हैं तो कुछ का एनकाउंटर हो चुका है। कई बदमाशों ने हाथ जोड़कर पुलिस से माफी भी मांगी है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी के हापुड़ जिले से सामने आया है। जिसमें एक बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आया। वह कह रहा है कि बाबा के शासन में ऐसा नहीं होगा, बाबा हमे माफ कर दो। हम ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। दरअसल शुक्रवार तड़के ग्राम मुबारिकपुर में एक घर के बाहर फायरिंग करने वाले फ्रैक्चर गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। इसके बाद पुलिस ने उस गैंग को ऐसा सबक सिखाया कि उसकी बदमाशी मिनटों में निकल गई और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पकड़े गए आरोपियों को बाबूगढ़ और सिंभावली पुलिस को अन्य दो मामलों में भी तलाश थी। आरोपियों ने एक माह पूर्व सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में भी फायरिंग की थी।
गाली-गलौज करते हुए घर पर की थी फायरिंग
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में गत शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कार सवार लोगों ने एक घर के बाहर गाली गलौज कर हवाई फायरिंग कर दी थी। इस मामले में ग्राम मुबारिकपुर निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि जमीन विवाद को लेकर ग्राम मुबारिकपुर निवासी पुनीत खारी उर्फ पिंटू गर्जर और उसका बाई हरिओम उर्फ पपला गुर्जर ने फायरिंग की है। जो हाल में हरियाणा के फरीदाबाद के नचोली में रहते हैं। गांव के रिश्ते के ताऊ उसके पास रहते तीन सालों से रहते हैं। ताऊ ने उसके नाम एक 400 गज का प्लाट और मकान कर दिया था। इसी रंजिश को लेकर यह फायरिंग की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि फायरिंग में पुनीत और हरिओम के साथ सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी यश भी शामिल था।
आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और कार मिली
मुखबिर से सूचना मिली कि मुबारिकपुर में फायरिंग करने वाले आरोपी ग्राम श्यामपुर जट्ट के पास हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपी पुनीत, हरिओम और यश को गिरफ्तार कर पिस्टल, दो तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि मुबारिकपुर निवासी अमित का दोस्त ग्राम हिम्मतपुर निवासी मनीष मावी है। इसी कारण आरोपियों ने सिंभावली थाने के ग्राम हिम्मतपुर में भी करीब एक माह पहले मनीष के घर के पास कई राउंड हवाई फायरिंग कर गाली गलौज की थी। सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस फायरिंग की घटना में पकड़े गए तीनों आरोपी भी शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों ने 20 दिसंबर को भी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दूध सप्लाई करने वाले युवक से मारपीट कर 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन कर सरियों और डंडों से वार कर घायल कर दिया था।





