बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा, तमंचा लेकर घर में घुसे मनचले ने लड़की को दी धमकी

Mar 02, 2026 09:42 pm ISTDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ में एक तरफा प्यार में पागल एक मनचला तमंचा लेकर नाबालिग लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। मनचले ने युवती को धमकी दी कि अगर बात नहीं की तो उसके खानदान को गोली से उड़ा देगा।

बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा, तमंचा लेकर घर में घुसे मनचले ने लड़की को दी धमकी

मेरठ के लिसाड़ी गेट की शाहजहां कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात हुई। तमंचे लेकर मनचले ने सोमवार दोपहर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। धमकी दी कि बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा। किशोरी और उसकी मां से मारपीट की। आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता और उसकी मां लिसाड़ी गेट थाने पहुंचीं और तहरीर दी। पुलिस को बताया कुछ दिनों से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और 28 फरवरी को मारपीट की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

किशोरी को कुछ माह से पड़ोसी आसिफ परेशान कर रहा है। कई बार स्कूल आने-जाने के समय रास्ता रोका और दोस्ती के लिए दबाव बनाया। किशोरी से कहा कि वह मोबाइल नंबर दे। किशोरी ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, 28 फरवरी को आरोपी के घर पहुंचकर विरोध भी जताया। आरोपी ने इस दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के पिता से मारपीट कर दी। चौकी पर शिकायत दी गई।

किशोरी से की हाथापाई

सोमवार को किशोरी और उसकी मां घर पर अकेले थे। दोपहर में आरोपी आसिफ तमंचे लेकर आया और किशोरी के घर में घुस गया। यहां आरोपी ने धमकी दी और कहा बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा। किशोरी से भी हाथापाई कर दी। किशोरी के हाथ और कंधे पर चोट लगी है, उसका मेडिकल कराया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, प्रकरण जानकारी में आया है। थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

गोरखपुर में युवती से छेड़खानी, दी जान से मारने की धमकी

वहीं दूसरी ओर गोरखपुर के राजघाट इलाके में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 26 साल की युवती के परिजन डरे हैं। पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पास उनकी पान की दुकान थी। घर से आते जाते समय आरोपी फिरोज बेटी का पीछा करता है। उसने कहीं से बेटी का मोबाइल नंबर पता कर लिया। अब वह जबरन कॉल करता है।

युवक से परेशान होकर अब वह राजघाट स्थित अपने घर पर रहने लगे। आरोपी वहां बेटी का पीछा करते हुए पहुंच गया। बेटी घर से निकलती है तो रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता है। इधर कुछ दिन से फिरोज बेटी पर शादी का जबरन दबाव बनाने रहा है। इससे बेटी बहुत डर गई है। फिरोज से पीछा छुड़ाने के लिए बेटी की शादी तय कर दी। यह बात जब फिरोज को पता चली तो वह गुस्से में आ गया और धमकी दी है कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो जान से मार देगा। परिवार बहुत डरकर रह रहा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |