बाइकों से साइलेंसर निकाल कर युवक कर रहे स्टंट
Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News - रानी की सराय में नवयुवक बाइकों से साइलेंसर निकालकर स्टंट कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन युवाओं का स्टंट जारी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सजा और जुर्माना का प्रावधान है, फिर भी पुलिस इन युवकों को रोकने में असफल है।

रानी की सराय। कस्बा समेत आस-पास के क्षेत्रों में इन दिनों नवयुवक धड़ल्ले के साथ बाइकों से साइलेंसर निकाल कर स्टंट कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस व प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर साइलेंसर निकाल कर चलने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में युवाओं का स्टंट जारी है। शासन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। इसके बावजूद भी रानी की सराय पुलिस स्टंट करने वाले इन युवकों पर रोक नहीं लगा पा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


