जनपद के युवक को मऊ के चिरैयाकोट में मारी गोली, घायल
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव के 30 वर्षीय युवक अमरेश सिंह को रविवार रात मऊ जनपद के करमी गांव में गाड़ी ओवर टेक करने के विवाद में गोली मार दी गई। अमरेश तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहा था, उसे तीन गोलियाँ लगी हैं और उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी उर्फ धनछुला गांव निवासी युवक को मनबड़ों ने रविवार की रात मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव के पास गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहा था, गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर विवाद हुआ था। घायल युवक को तीन गोली लगी है, शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी उर्फ धनछुला गांव निवासी 30 वर्षीय अमरेश सिंह रविवार को अपने पांच मित्रों के साथ स्कार्पियो से तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
रात करीब साढ़े नौ बजे सभी लोग स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गाड़ी अमरेश सिंह चला रहे थे। मुहम्दाबाद गोहना-चिरैयाकोट मार्ग पर स्थित करमी गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान बिना नंबर की थार गाड़ी के चालक ने ओवर टेक कर स्कार्पियो के आगे अपनी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद थार सवार लोगों से विवाद हो गया, थार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। स्कार्पियो के शीशे को छेदते हुए तीन गोली अमरेश सिंह को लगी और वे घायल हो गए। गोली मारने के बाद थार सवार लोग फरार हो गए। शहर के एक निजी अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। अमरेश सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना में नामजद तहरीर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


