ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

क्षेत्र के जीवली के पास शनिवार की दोपहर बाजार से घर लौट रहे युवक के गले से बदमाशों ने चेन लूट ली। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का...

लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 13 Aug 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जीवली के पास शनिवार की दोपहर बाजार से घर लौट रहे युवक के गले से बदमाशों ने चेन लूट ली। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद आजमगढ़ और जौनपुर की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों जनपद के लेखपालों के आने पर मामला हल हुआ और घटनास्थल बरदह थाना क्षेत्र में निर्धारित किया गया।

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुआ गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव पुत्र स्व. सिदवल का जीवली बाजार में मकान का निमार्ण चल रहा है। शनिवार की दोपहर व बाइक से जौनपुर से जीवली बाजार में आया। कुछ देर निर्माणाधीन भवन पर रहने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। जीवली बाइपास के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। पहले गौराबादशाहपुर जाने के लिए रास्ता पूछा इसके बाद एक बदमाश ने जगदीश के गले से चेन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। वह घायल हो गया, घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद जगदीश पैर में तौलिया बांध कर घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों बरदह थाना प्रभारी संजय सिंह व जैनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर के थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंच कर जांच की। मामला सीमा विवाद में उलझ गया। जीवली के लेखपाल दीना व गौराबादशाहपुर के लेखपाल राहुल मिश्र मौके पर पहुंचकर सिमांकन किया। इसके बाद घटना स्थान जीवली में चिन्हित हुआ। परिजनों ने बताया कि घायल जगदीश मुंबई में रहता है। एक माह पूर्व घर आया था। बरदह थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश व भूमि विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें