ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़चार पहिया वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो घायल

चार पहिया वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो घायल

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा के पास रविवार की रात बाइक सवार युवकों को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती...

चार पहिया वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 16 Dec 2019 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा के पास रविवार की रात बाइक सवार युवकों को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य स्थान पर हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक के धक्के से युवक घायल हो गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर निवासी 20 वर्षीय राजकपूर उर्फ राजू पुत्र शिवकुमार गांव के 22 वर्षीय रवि पुत्र सूर्य कुमार व 21 व वर्षीय नवीन पुत्र हरिश्चंद के साथ रविवार को बनकट निमंत्रण में गया था। रात करीब नौ बजे तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। बिजरवा के पास पहुंचते ही चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे राजकूपर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल नवीन व रवि को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार मेें लगते ही कोहराम मच गया। वह बैग बनाने का काम करता था। चार भाई एक बहन में में दूसरे स्थान पर था। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही सिधारी थाना क्षेत्र के बहरिया गांव निवासी 40 वर्षीय सुबेदार पुत्र फूलचंद रविवार की शाम पैदल बाजार से घर जा रहा था। बायासी मोड़ के पास बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें