तेंदुआ के हमले में युवक घायल
पवई थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में रविवार को दिन में तेंदुआ के हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने और दौड़ाने पर तेंदुआं युवक को छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुआ के हमले...
पवई थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में रविवार को दिन में तेंदुआ के हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने और दौड़ाने पर तेंदुआं युवक को छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पवई पर भर्ती कराया गया है। कादीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय धीरज राजभर रविवार की सुबह गांव के सिवान में भैंस चराने गया हुआ था। उसके साथ गांव के भोनू, नीरज, धर्मराज, रवि आदि लड़के भी थे। इसी दौरान अचानक आए तेंदुआ ने धीरज पर हमला बोल दिया। तेंदुआ ने धीरज के गले पर ही वार किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अचानक तेंदुआ के हमले से धीरज के साथ गए युवक भी भयभीत होकर शोर मचाने लगे। इस बीच ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सिवान की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ आती देख तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके पूर्व तेंदुआ ने धीरज को कई जगहों पर काट लिया था। घायल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पवई पर लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।