ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत

बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत

मार्ग दुर्घटना में घायल पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व बाइक से...

बोलेरो की टक्कर से घायल युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 22 Jun 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

मार्ग दुर्घटना में घायल पवई थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व बाइक से घर लौटते समय बोलेरो के धक्के से घायल हो गया था। मंडलीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।

पवई थाना क्षेत्र के खमीपुर गांव निवासी 27 वर्षी सुनील निषाद पुत्र लालमन क्षेत्र के डीह नगर चौराहा पर चाट बेचता था। एक सप्ताह पूर्व अपने मित्र लारपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अंब्रीश यादव के साथ बाइक से सुल्तानपुर में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे दोनो घायल हो गए। घायलो को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सुनील की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। सुनील का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें