पत्नी की विदाई न होने पर खा लिया जहर

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - जहरीला पदार्थ खा लिया युवक ने जब पत्नी की विदाई न होने पर। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। विक्रांत ने नशे की हालत में पत्नी पर हमला किया था।

पत्नी की विदाई न होने पर खा लिया जहर

आजमगढ़। पत्नी की विदाई न होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहानागंज निवासी 25 वर्षीय विक्रांत की ससुराल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सरा खालसा गांव में है। विक्रांत ने नशे की हालत में पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मंगलवार को विक्रांत पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था। पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस पर विक्रांत ससुराल से कोइनहा बाजार गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह सड़क के किनारे अचेत पड़ा हुआ था।

राहगीरो ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्रांत को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।