कार की टक्कर से घायल मजदूर की मौत
Azamgarh News - आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में दो सप्ताह पूर्व हुए एक दुर्घटना में घायल मजदूर रामलगन राम की शनिवार रात को मृत्यु हो गई। कार की टक्कर से घायल हुए रामलगन का इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा था। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।

आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के पास दो सप्ताह पूर्व हुई दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लख्मीपुर उबारपुर गांव निवासी 47 वर्षीय रामलगन राम मजदूरी करते थे। 29 मार्च को गांव के 50 वर्षीया मुन्ना के साथ बाइक से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। रोहुआ के पास वे पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए थे।
दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया था। घायलों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार की रात में रामलगन की मौत हो गई। मृत रामलगन के पांच बेटी और तीन बेटा हैं। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। परिजन रात में शव लेकर घर चले आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


