टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को टेंपो की टक्कर से 52 वर्षीय चमेला की मौत हो गई। वह और उनके पति अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने के बाद लौट रहे थे। हादसे में पति घायल हो गए। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टेंपो की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास शनिवार की शाम टेंपो की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका पति घायल हो गया। घटना के समय दोनों अस्पताल में भर्ती बेटी को देख कर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी 52 वर्षीया चमेला पत्नी रामभरत की बेटी की शादी पवई में हुई है। बेटी को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। पवई के एक निजी अस्पताल में बेटी भर्ती है। शनिवार को दंपति अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने के लिए पवई गए थे।

शाम को दोनों एक ही टेंपो से घर लौट रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया बाजार के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से फूलपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने चमेला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के तीन बेटा और पांच बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।