ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़मारपीट में घायल महिला की हुई मौत

मारपीट में घायल महिला की हुई मौत

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में पट्टे की भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल 50 वर्षीया महिला की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। करीब डेढ़ माह से घायल महिला का उपचार...

मारपीट में घायल महिला की हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 07 Mar 2020 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव में पट्टे की भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल 50 वर्षीया महिला की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। करीब डेढ़ माह से घायल महिला का उपचार चल रहा था। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

बस्ती कपूरी गांव निवासी 50 वर्षीया मानपति पत्नी राम मिलन का गांव के कुछ लोगों पट्टा मे मिली भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 18 जनवरी की शाम दोनों पक्ष में विवाद हो गया। शाम को मानपति खेत की ओर गई हुई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। उसे मार्टीनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सिर में चोट लगने से वह घटना के बाद से ही कोमा में चल रही थी। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पर लगते ही कोहराम मच गया। मृतका को दो पुत्र व एक पुत्री है, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने एनसीआर में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें