घास काटने खेत में गई महिला की करंट से मौत
आजमगढ़ के मतौलीपुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। 42 वर्षीय धरमदेई देवी खेत में घास काटने गई थीं जब वह कंटीले तार से प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने हंगामा किया और खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में परेशानी का सामना कर रही है।

आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत की बाड़ में लगाए गए करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी। ग्रामीण संग परिजनों ने जमकर हंगामा किया, पुलिस को शव उठाने से ले जाने से रोक दिया। उन्होंने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मतौलीपुर गांव निवासी मंधहिर राय का गांव में ही मुर्गी फार्म है। वहीं बगल में ही उन्होंने सब्जी की खेती भी की है। सब्जी के खेत की सुरक्षा के लिए उन्होंने कंटीले तार से घेराबंदी कर बिजली का तार जोड़ दिया था।
जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। बुधवार की सुबह गांव निवासिनी 42 वर्षीया धरमदेई देवी पत्नी घनश्याम निषाद घास काटने के लिए खेत में गई। घास काटते समय वह कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मंधहिर राय ने करंट से जोड़े गए तार को हटाया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन संग काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फरार खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने शव को ले जाने से रोक दिया। वे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


