ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत

ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत

क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास मंलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला पुत्र के साथ बाइक से दवा लेकर घर...

ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 18 May 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दीदारगंज। हिन्दुस्तान संवाद

क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास मंलवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला पुत्र के साथ बाइक से दवा लेकर घर लौट रही थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जौनपुर जोली के शाहगंज थाना क्षेत्र के जमदानीपुर गांव निवासी 48 वर्षीया अनारा देवी पत्नी रामजीत मंगलवार को अपने लड़के आदित्य गौतम के साथ दवा लेने फूलपुर गई थी। दवा लेने के बाद दोनो मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे महिला गिर गई। ट्रैक्टर से कुचल कर अनारा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मचा गया। मृतका को छह पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। घटना की सूचना पर दीदारगंज थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जा में ले लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें